रूडसेटी (RUDSETI) - ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान
स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर द्वारा बीकानेर में रूडसेटी की स्थापना 20 मार्च 2007 को की गयी। इस संस्थान का उद्धेश्य शिक्षित बेरोजगारी युवक युवतियों में ( विशेषतः ग्रामीण क्षेत्र के ) दक्षता का विकास व तकनीकी सफलता प्रदान कर स्वरोजगार की ओर प्रेरित करना है। संस्थान का प्रशिक्षण केन्द्र बीकानेर शहर में डूंगर कॉलेज के पास, स्काउट गाईड परिसर में स्थित है। संस्थान के द्वारा पूरे जिले के युवाओं को लाभान्वित किया जा रहा है।
वर्तमान में प्रदान किया जा रहा प्रशिक्षणः -
संस्थान में वर्तमान में घरेलु फिटिंग एवं घरेलु विद्युत उपकरण मरम्मत पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण दिनांक 11/2/2008 से 12/4/2008 तक चलेगा।
|