रूडसेटी (RUDSETI) - ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान
दृष्टि
प्रत्येक बेरोजगार युवा स्वरोजगार प्राप्त करें।
मिशन
प्रत्येक बेरोजगार युवा श्रेष्ठतर जीवन जीने के लिए दक्षता एवं नवीनतम ज्ञान को प्राप्त करें।
रूडसेटी की कायर्प्रणाली
तकनीकी क्षेत्र में लोगों की आवश्यकता का आकलन करना।
आवश्यकता की पूर्ति के लिए स्थानीय क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों की पहचान करना।
संस्थान के इस मिशन को प्राप्त करने के लिए विभिन्न संस्थाओं व स्थानीय लोगों की भागीदारी भी शामिल करना।
ग्रामीण बेरोजगारों को गुणवता प्रशिक्षण प्रदान करना।
युवाओं को स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए सहायता प्रदान करना।
विभिन्न सरकारी व वित्तीय संस्थाओं की योजनाओं की जानकारी प्रदान करना।
सफल उद्यमी बनने हेतु विभिन्न जानकारी प्रदान करना।
रूडसेटी संस्थान में एक निदेशक की नियुक्ति की गई है जो स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर से प्रतिनियुक्ति पर है। संस्थान को सुचारू रूप से चलाने हेतु ट्रस्ट मण्डल है जो विभिन्न बैठकों में संस्थान के कार्यक्रमों की समीक्षा व मार्गदर्शन करते हैं।
स्थानीय सलाहकार समिति
संस्थान को अपने कार्यक्रमों को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने हेतु एक स्थानीय सलाहकार समिति बनायी गई है। इस समिति की मासिक बैठक होती है। समिति में निम्न सदस्य है -
1. निदेशक रूडसेटी।
2. सहायक महा प्रबन्धक नाबार्ड बीकानेरं।
3. जिला उधोग केन्द्र बीकानेर के प्रतिनिधि।
4. जिला अग्रणी प्रबन्धक एस बी बी जे बीकानेर।
5. महिला पॉलीटेक्निक महाविधालय से प्रतिनिधि।
6. क्षेत्रीय प्रबन्धक एम जी बी ग्रामीण बैंक बीकानेर।
7. प्रबन्धक एस बी बी जे स्टॉफ ट्रेनिंग सेन्टर बीकानेर।
|